भाजपा विधायक सी पी सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए

AJ डेस्क: रांची के भाजपा विधायक और पूर्व नगर विकास मंत्री सीपी सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए व्यक्तियों को अपनी जांच और क्वारंटाइन होने की सलाह भी दी है। कुछ दिन पूर्व ही वह कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये थे। जिसके बाद उन्होंने खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया था। जिसके बाद उन्होंने रांची सिविल सर्जन को फोन कर अपनी जांच कराने को कहा था। उसके 2 दिन बाद यानि मंगलवार को उनके जांच के लिए सैंपल लिया गया था। जिसको लेकर उन्होंने सरकार के व्यवस्था पर नाराजगी भी जाहिर की थी।

 

 

सैंपल जांच में सीपी सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। बात दें कि इससे पूर्व राज्य के जल संसाधन मंत्री मिथिलेश ठाकुर और उनकी बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। हालांकि बुधवार को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें और उनकी बेटी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। राज्य के एक और विधायक मथुरा महतो भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। जिनका इलाज टीएमएच में चल रहा है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »