{VIDEO} हजारीबाग कोविड19 अस्पताल में कुव्यवस्था के खिलाफ संक्रमित मरीजों ने किया “भूख हड़ताल”

AJ डेस्क: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड के मरीजों ने अव्यवस्था के खिलाफ गुरुवार को जमकर नारेबाजी की। मरीजों ने कहा कि वे सभी कोविड वार्ड में फैली अव्यवस्था से नाराज हैं और जब तक स्थिति नहीं सुधरती है, वे सभी भूख हड़ताल पर हैं।

 

 

मरीजों ने इस संबंध में अस्पताल और जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, मरीजों के भूख हड़ताल के संबंध में अस्पताल और जिला प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई है।

 

VIDEO-

 

 

जानकारी के मुताबिक, मरीजों ने सुबह का नाश्ता भी नहीं किया और सभी एकजुट होकर कोविड वार्ड में फैली अव्यवस्था को लेकर सिविल सर्जन और अस्पताल के सुपरिटेंडेंट के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

 

 

मरीजों ने कहा कि उनका सही तरीके से इलाज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां मरीजों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। मरीजों ने कहा कि जबतक हमारा सही तरीके से उपचार की व्यवस्था शुरू नहीं होगी, हमलोग अस्पताल का खाना नहीं खाएंगे और अपने-अपने रूम में बैठे रहेंगे।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »