कोरोना: रिपोर्ट मिलने में हुई लेट, आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल में की तोड़ फोड़

AJ डेस्क: देश-दुनिया में तबाही मचाने वाले कोरोनावायरस का संक्रमण अब झारखंड में भी बेकाबू होता जा रहा है। आए दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच एक ओर जहां लोग जल्द अपनी जांच करवाकर इलाज कराने को बेताब हैं तो दूसरी ओर राज्य में जांच रिपोर्ट मिलने में कई दिनों का समय लग रहा है।

 

 

इस कारण लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसका असर शनिवार को राजधानी रांची के सदर अस्पताल में देखने को मिला, जहां 10 दिन पहले दिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं मिलने और कल आने की बात कहने पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। फिर क्या था गुस्साए लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर तोड़-फोड़ कर दी। खूब हंगामा हुआ।

 

 

आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। जब रिपोर्ट मिलने में देरी होने लगी तो लोग काउंटर में बैरिकेडिंग को तोड़ काउंटर के भीतर भी चले गए। एक साथ करीब तीन से चार दर्जन की भीड़ देख अस्पताल प्रबंधन ने भी गुस्साकर काउंटर को बंद कर दिया। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। कुछ देर बाद सिविल सर्जन के निर्देश पर अस्पताल कर्मियों ने सभी को समझा-बुझा कर शांत कराया।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »