बिहार के भाजपा उम्मीदवार के भाई के फ्लैट में नेपाल पुलिस का रेड, 12 करोड़ का सोना जब्त

AJ डेस्क: नेपाल पुलिस ने बीरगंज के एक फ्लैट से 22 किलो 576 ग्राम सोना बरामद किया है। नेपाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक अपार्टमेंट के फ्लैट से यह बरामदगी की है। नेपाल पुलिस के अनुसार जिस फ्लैट से करोड़ों का सोना बरामद हुआ है वो बिहार के रक्सौल विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रमोद सिन्हा के भाई अशोक सिन्हा का है।

 

 

सूत्रों के मुताबिक जब्त किये गए सोने का मूल्य 12 करोड़ रुपया बताया जा रहा है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश करने में जुटी है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »