43 मोबाइल, 54 सिम, लग्जरी गाड़ी, ए टी एम और पास बुक के साथ 18 साइबर अपराधी गिरफ्तार

AJ डेस्क: देवघर साइबर थाना पुलिस ने 18 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना आरक्षी उपाधीक्षक मंगल सिंह जामुदा एवं निरीक्षक संगीता कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठन कर पथरड़ा ओपी अंतर्गत ग्राम डुमरिया से 8 एवं सारठ एवं पथरौल थाना अंतर्गत तन्डेरी मलमला गाँव से 10 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में शेखर मंडल, वरुण मंडल, नितेश कुमार मंडल, वासुदेव कुमार, रमाकांत कुमार, बमभोला कुमार, राकेश कुमार मंडल, सागर कुमार मंडल, धनंजय कुमार मंडल, रंजीत कुमार दास, संजय महरा, शेखर कुमार दास, श्याम सुंदर दास, सुनील कुमार दास, विकास कुमार महरा, देवव्रत मेहरा, अमित कुमार दास और पंकज दास शामिल है।

 

 

इनके पास से 43 मोबाईल फोन, 54 सिम, 32 बैंक पासबुक, 14 एटीएम, चेकबुक 5, 1 मोटरसाइकिल, 1 चार पहिया सहित 96 हजार रुपये नक़द बरामद किया गया है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »