रातों रात धनवान बनने वालों का कुंडली खंगालने का निर्देश जारी- DGP राव

AJ डेस्क: झारखंड में गिरती विधि व्यवस्था और उसपर मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देने के लिए खुद झारखंड के डीजीपी एमवी राव आगे आए है। उन्होंने झारखंड सरकार और पुलिस का बचाव करते हुए कहा, ‘झारखंड की विधि व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य है। किसी एक घटना को लेकर यदि कोई कहेगा कि पूरा राज्य जल रहा है तो ये उसके विचार है। इसमें हम कुछ नही कह सकते। जिसको जो सोचना है सोचे। आज पुलिस जितनी पारदर्शिता और समझदारी के साथ काम कर रही है वैसा पहले काफी कम समय के लिए दिखा। और कोई भ्रम में न रहे जो गड़बड़ी करेंगे उसे पूरी ताकत के साथ कुचल देंगे।’

 

 

झारखंड के पुलिस महानिदेशक एमवी राव सोमवार दोपहर धनबाद पहुंचे। बरवाअड्डा हवाईपट्टी पर हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद धनबाद पुलिस की तरफ से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक असीम विक्रांत मिंज समेत पुलिस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह धनबाद सर्किट हाउस पहुंचे। यहाँ वह धनबाद में पुलिस विभाग की समीक्षा करने पहुंचे हैं।

 

 

सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए डीजीपी ने कहा, ‘हम सरकारी नौकर, हम किसी भी पोलिटिकल बयानबाजी का न तो जवाब देंगे और न ही उसपर कोई तर्क करेंगे। जिसकों जो समझना है समझे। हम भी इसी प्लानेट पर रहते है। मेरा भी 33 वर्ष का नौकरी हो गया आईपीएस में। यहाँ कब-कब, कहाँ-कहाँ और क्या-क्या घटना घटी, किसके समय मे क्या विधि व्यवस्था थी हम सब जानते है। आज हमको कोई आईना दिखाने की कोशिश न करे, सबसे पहले वो खुद को आइना दिखाए।’

 

 

उन्होंने कहा, ‘संगठित अपराध पर बहुत ही कठोर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। वैसे लोगों की लिस्ट भी बनाई जा रही है जो विभिन्न तरह के संगठित अपराध में शामिल रहे हैं। वांछित अपराधियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। वैद्य स्रोत के बिना अचानक रातों रात धनवान बने लोगों की कुंडली भी खंगालने का निर्देश दिया गया है।’

 

 

डीजीपी ने कहा, ‘झारखंड पुलिस निष्पक्ष तरीके से और कानून के दायरे में रहकर काम करती है। झारखंड पुलिस निष्पक्ष ढंग से और योजनाबद्ध तरीके से मेहनत कर रही है। पुलिस ने तत्परता दिखा कर कई कांडों का त्वरित उद्भेदन भी किया है। यही पुलिस कल थी, आज है और कल भी रहेगी। इसी प्रकार काम करेगी। परिस्थितियां बदली है लेकिन पुलिस मुस्तैदी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेगी।’

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »