दो हॉकी खिलाड़ियों की कुल्हाड़ी से मार नृशंस हत्या
AJ डेस्क: झारखंड के गुमला में रविवार की रात मैच खेल कर घर वापस आ रहे दो हॉकी खिलाड़ियों को कुल्हाड़ी से मार कर मौत के घाट उतार दिया गया है। फिलहाल पुलिस मृत खिलाड़ियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार चैनपुर प्रखंड के नातापोला गांव निवासी 24 वर्षीय विनोद एक्का और उसी प्रखंड के बेंदोरा गाँव निवासी 25 वर्षीय राहुल तिर्की जो एक हॉकी खिलाड़ी थे, वे दोनों रविवार की सुबह हॉकी खेलने कनचोड़ा गाँव गए हुए थे। बताया जाता है कि विनोद एक अच्छा हॉकी प्लेयर था। वो गोवा में काम करता था लेकिन लॉकडाउन में वह वापस अपने घर लौट आया था। यह दोनों रविवार की शाम हॉकी मैच खेल कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रायडीह थाना क्षेत्र के खुरसुता गांव में किसी अज्ञात अपराधियों ने दोनों युवकों पर धारदार कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। जिससे मौके पर ही दोनों की जान चली गई।
परिजनों की माने तो विनोद और राहुल दोनों अच्छे दोस्त थे। इनका कभी किसी के साथ कोई झगड़ा भी नही हुआ था और न ही इनका कोई दुश्मन था। ऐसे में हत्या किसने और क्यों किया यह पुलिस के लिए अबतक एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
