अजीबो गरीब: रांची में बिल्ली की मौत पर हत्या का मुकदमा दर्ज

AJ डेस्क: राजधानी रांची के लोअर बाजार थाने में एक अनूठा मामला सामने आया है। एक बिल्ली की मौत पर हत्या की एफआइआर दर्ज कराई गई है। एफआइआर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज कराई गई है। इसमें बताया गया है कि बिल्ली की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामला कांटाटोली चौक का है।

 

 

पुरुलिया रोड निवासी शब्बीर हुसैन ने एफआइआर दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि 20 अक्टूबर 2020 को सुबह उठने पर उनके घर की पालतू बिल्ली मृत पड़ी हुई थी। इसके बाद वह थाना पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »