सजायाफ्ता कैदी लालू प्रसाद संग फोटो खिंचवा फेसबुक पर शेयर किया, भाजपा ने किया प्रहार

AJ डेस्क: चारा घोटाले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से राजद नेता ने रिम्स डायरेक्टर के बंगले पर हुई मुलाकात का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया। राजद नेता के इस फेसबुक पोस्ट पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे जेल मैनुअल का उल्लंघन बताया है। बात दें कि लालू यादव को इलाज के लिए रिम्स डायरेक्टर के बंगले पर रखा गया है।

 

 

झारखंड भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अब हेमंत सोरेन की सरकार कहती है कि बीमार लालू प्रसाद यादव को संक्रमण से बचाने के लिए केली बंगला में रखा गया गया है, जबकि राजद नेता की ओर से फेसबुक पर पोस्ट की गई तस्वीर में तो वह फिट लग रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि शनिवार को उनसे मिलने आए बिहार राजद के नेताजी ने मास्क भी नहीं पहना है। ऐसे में क्या उन्हें संक्रमण का खतरा नहीं है?

 

 

 

 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जेल मैनुअल कहता है कि सजायाफ्ता कैदी से मिलने वाले कोई राजनीतिक बातचीत नहीं करेंगे और मुलाकात के दौरान असिस्टेंट जेलर मौजूद रहेंगे। पर फेसबुक पर पोस्ट की गई फोटो में राजद नेता जानकारी दे रहे हैं कि उन्होंने लालू यादव को चुनाव की स्थिति के बारे में बताया। साथ ही तस्वीर में जेल का कोई अधिकारी भी नहीं दिख रहा है।

 

 

बता दें कि चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव कई बीमारियों से ग्रसित हैं। जिनका वे रिम्स में इलाज करा रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड से रिम्स डायरेक्टर के बंगले में शिफ्ट किया गया है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »