सड़क दुर्घटना में मौत: भाजपा नेत्री रागिनी ने दिलाया 1 लाख 60 हजार रु मुआवजा
AJ डेस्क: बुधवार को धनबाद के झरिया स्थित भगतडीह परसाटांड निवासी 24 वर्षीय सागर साहनी की सड़क हादसे में हुई मौत का मुआवजा गुरुवार को भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के प्रयास से मृत युवक के परिजनों को भुगतान कर दिया गया। मुआवजे की राशि 1 लाख 60 हजार रुपये खुद भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने अपने हाथों से मृत युवक के परिजनों को सौंपा।
बात दें कि स्कूटी सवार सागर की हाइवा के चपेट में आ जाने से उसकी मृत्यु हो गयी थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। जिसके बाद घटना की सूचना पाकर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह घटना स्थल पर पहुंची थी। फिर वह पीड़ित परिवार के घर गयी। देर रात तक पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया और ट्रांसपोर्टर से मुआवजा के सम्बंध में वार्ता की।

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने ट्रांसपोर्टर और पीड़ित परिवार के बीच मध्यस्तता कर मुआवजा की राशि तय कराया। रागिनी सिंह ने बुधवार को पीड़ित परिवार को दस हजार तथा आज डेढ़ लाख यानि कुल एक लाख साठ हजार रुपये का भुगतान किया।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
