पदयात्रा: हेमंत राज में महिलाएं सुरक्षित नही- राज सिन्हा
AJ डेस्क: झारखंड में बढ़ते अपराध और रेप व लूट जैसी घटनाओं आह्त भाजयुमो की ओर से धनबाद के सिटी सेंटर से रणधीर वर्मा चौक तक शुक्रवार को पैदल यात्रा निकाल कर वर्तमान सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। इस दौरा भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पैदल या़त्रा के बाद विधायक राज सिन्हा ने रणधीर वर्मा चैक पर एक आम सभा को संबोधित भी किया।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि हेमंत सोरेने की सरकार में महिलाएं खुद को न सिर्फ असुरक्षित महसूस कर रही हैं बल्कि डरी हुई भी हैं। वे भयभीत हैं। चुंकी सरकार घटना के बाद भी हाथ पर हाथ धरे बैठ जाती है। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि यह सरकार महिलाओं को भयमुक्त वातावरण देने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। ऐसे मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तफा दे देना चाहिए।

वहीं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार आने से पहले झामुमो के नेता बेरोजगारी दूर करने की बात किया करते थे। जबकि वे इनदिनों नजर भी नहीं आते हैं। युवाओं को रोजगार देने में यह सरकार पूरी तरह के असफल साबित हुई। हेमंत सोरेन ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार की बात कहकर सिर्फ उनकी भावनाओं से खेलने का काम किया है। रोजगार और विकास के नाम पर इस सरकार में सिर्फ लूट मची है।
इस दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह, राजकुमार अग्रवाल, भाजपा नेता मानस प्रसून, संजय झा, तमाल राय, अवध बिहारी राम, रिंकू शर्मा, अवधेश साव, जयंत चैधरी, रवि मिश्रा, राणा मनीष सिंह, बप्पी बाउरी, जिम्मी राजपपाल, बंटी सिंह, सुमित प्रमाणिक, सकील राणा, बबलू फरीदी, प्रियंका शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, बंटी बाउरी, विरेंद्र वर्मा, सुदर्शन वर्णवाल, साजन पासवान, सूरज पासवान, राहुल सोनी, अभिषेक पांडे, उमेश यादव, शैलेस चंद्रवंशी आदि मौजूद थे।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
