चतरा में सुरक्षाबलों ने 10 लाख के इनामी नक्सली आलोक को मार गिराया

AJ डेस्क: शनिवार की देर रात सुरक्षा बलों ने झारखंड-बिहार बॉर्डर क्षेत्र स्थित धनगाय गांव में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहाँ सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 10 लाख रुपए के एक इनामी नक्सली को ढेर कर दिया है। वहीं, इस मुठभेड़ में दो अन्य ग्रामीणों की भी मौत हो गई है। मुठभेड़ की पुष्टि चतरा के एएसपी निगम प्रसाद ने की है।

 

 

जानकारी के अनुसार इस एनकाउंटर में झारखंड-बिहार पुलिस के साथ ही एसटीएफ और सीआरपीएफ के जवान भी शामिल थे। मारे गए नक्सली के पास से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली सब जोनल कमांडर आलोक यादव उर्फ संतोष यादव उर्फ रवि जी धनगाय में आया हुआ है।

 

 

सूचना पर सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चलाते हुए गांव में पहुंचे। तभी नक्सलियों की नजर जवानाें पर पड़ी और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की और आलोक यादव को मार गिराया। आलोक को गोली लगते ही उसके साथ बाकी मौजूद उसके साथी अंधेरे का फायदा उठा मौके से भाग निकले। मारा गया आलोक यादव चतरा के सदर थाना क्षेत्र स्थित सिकिद गांव का रहने वाला था।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »