चतरा में छठ घाट पर कोयला कारोबारी की गोली मार कर हत्या

AJ डेस्क: झारखंड के चतरा जिले में चार दिवसीय महापर्व छठ की खुशियां मातम में बदल गयी हैं। अभी लोक आस्था का महापर्व छठ ठीक से संपन्न भी नहीं हुआ था कि माओवादियों ने चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के तपसा गांव में छठ घाट पर कोयला कारोबारी मुकेश गिरी की गोली मारकर दी। गोली लगने के बाद मुकेश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

 

 

माओवादियों की इस कार्रवाई से छठव्रतियों में भी हड़कंप मच गया। किसी तरह लोग घाट से अपने घर लौटे। बताया जाता है कि मुकेश गिरी छठ घाट पर अर्घ देने पहुंचे थे। इसी दौरान माओवादी वहां पहुंचे और फायरिंग करनी शुरू कर दी।

 

 

 

 

माओवादियों ने पर्चा छोड़ा है। इसमें मुकेश गिरी को पुलिस का मुखबिर बताया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और मामले की छानबीन में जुटी है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »