J&K : DDC का प्रथम चरण का चुनाव शांतिपूर्ण होने से उत्साह बढ़ा, देखें Video-

AJ डेस्क: जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद पहली बार हुए जिला विकास परिषद (DDC) के चुनाव में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। पहले चरण में 52 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बीच कुपवाड़ा जिले में वोट डालने आई एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने अमन, शांति और विकास की बात कर अलगाववादियों के मुंह पर करारा तमाचा जड़ा है।

 

 

कुपवाड़ा के एक मतदान केंद्र पर नगसरी कलारूस की रहने वाली सफीना ने बताया, ‘मैं यही चाहती हूं कि दुनिया में अमन आ जाए। पुराने लोग थे तो अमन और नौकरियां नहीं थी। अमन आ जाए, लोग पढ़ाई करने लगें और गरीबी दूरी हो जाए। यहां नौकरियां आ जाए। नई लीडरशिप आए इसलिए वोट डालने आई हूं। मैं यहां खुशी से वोट डालने आई हूं।’

 

देखें Video-

 

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पत्थर फेंकने की एक घटना को छोड़कर केंद्र शासित प्रदेश में मतदान की प्रकिया शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। डीडीसी चुनाव के पहले चरण में 43 चुनाव क्षेत्रों में मतदान हुआ जिनमें से 25 कश्मीर में हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस चुनाव में 1,475 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

 

 

स्थानीय चुनाव में कई समुदायों ने पहली बार मतदान किया, जिनमें पश्चिमी पाकिस्तान से आए शरणार्थी, वाल्मीकि, गोरखा समुदाय के लोग शामिल हैं। चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘हमने न्याय, समानता और स्वतंत्रता जैसे शब्द सुन रखे थे लेकिन पहली बार हम उन्हें महसूस कर रहे हैं।’

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »