रांची में युवती के साथ दुष्कर्म कर गला काटे जाने की घटना से भड़की भाजपा, सी एम का काफिला प्रभावित, बवाल

AJ डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में उस वक्त लोग दहशत में आ गए, जब इलाके के जंगल से एक युवती का सिर कटी लाश मिली। मृत युवती के बदन पर एक भी कपड़े नहीं थे। पुलिस के मुताबिक युवती को काफी बेरहमी से मारा गया है। यहां तक कि उसके गुप्तांग भी काट दिए गए हैं। राजधानी से महज 20 किलोमीटर दूर ओरमांझी के जंगल में घटी इस घटना के खिलाफ और सूबे में व्याप्त लचर कानून व्यवस्था को लेकर आज राजधानी रांची में भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा ने अल्बर्ट इक्का चौक पर विरोध मार्च निकाला। साथ ही राज्य में बढ़ती बलात्कार की घटना और लचर कानून वेवस्था को लेकर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया।

 

 

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी आरती कुजूर ने कहा कि हेमंत सरकार की नाकामियों ने अपराधियों का मनोबल बढ़ाया है। वहीं मेयर आशा लकड़ा ने उस घटना की निंदा करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर मौजूद राज्यसभा सांसद संजय सेठे ने झारखंड सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ये सरकार की नाकामियां है जो उन्हें दिखाई नही दे रहा है। इस मामले को वह संसद में उठाएंगे।

 

 

वही दूसरी तरफ इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले को उस वक्त रोकने का प्रयास किया जब मुख्यमंत्री मंत्रालय से अपने आवास जा रहे थे। स्थानिय लोगों ने इस दौरान जम के सड़क पर बवाल काटा। जिस वजह से मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मियों को उन्हें दूसरे रास्ते से ले जाना पड़ा।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »