रईस चोर : ठंड की रात में पलक झपकते पसंदीदा वाहन कर देते हैं गायब (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: यदि आप रात को किसी सड़क के किनारे या अपने घर के बाहर अपनी चार पहिया वाहन खड़ी करते है तो जरा सावधान हो जाए। दरअसल सर्दी की इन रातों में झारखंड की सड़कों पर इन दिनों कुछ रईस चोर घूम रहे है। जो पलक झपकते ही आपकी लग्जरी कारों को गायब करने का माद्दा रखते है। इन रईस चोरों का एक ऐसा ही वीडियो बोकारो जिले से सामने आया है। जिसमें तीन चोर सड़क किनारे खड़ी एक सफेद स्कॉर्पियो को चुराते नजर आ रहे है।

 

 

झारखंड के बोकारो में ठंड की इन ठिठुरन भरी रातों का वाहन चोर गिरोह खूब फायदा उठा रहे हैं। ये चोर एक-एक कर जिले के विभिन्न इलाकों से अब तक दो स्कार्पियो गाड़ियों को चुरा कर ठंड की इन धुंध में कही गुम हो गए हैं। चोर भी साधारण नहीं है। कार में घूमने वाले रईस चोर है। उन रईस चोरों की कारस्तानी का एक वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसमें वे तीन चोर अपनी सफेद कार से घटना स्थल पर पहुंचते हैं। फिर अपनी पसंद की गाड़ियों की पहचान करते है। इसके बाद उक्त चोर सड़क किनारे खड़ी अपनी पसंदीदा सफेद रंग की महिंद्रा स्कार्पियो, वह भी अच्छी कंडीशन वाली को पलक झपकते ही चुरा कर नौ-दो-ग्यारह हो जाते है।

 

देखें Video-

 

 

यह घटना बीते सोमवार रात की बताई जा रही है। जहाँ स्कार्पियो चोरी की 2 घटनाएं बोकारो स्टील सिटी के बीचों-बीच सेक्टर-4 थाना अंतर्गत सिटी सेंटर के पास घटी। गाड़ी मालिकों को सुबह जब उनकी गाड़ी चोरी का होने पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर उन रईस कार चोरों के खिलाफ अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »