स्वच्छ भारत मिशन : सिटीजन फ़ीडबैक में धनबाद पहले पायदान पर

AJ डेस्क: स्वच्छ भारत मिशन ने नए साल में पहले सप्ताह के सिटीजन फीडबैक का परिणाम घाेषित कर दिया गया है। जिसमें धनबाद पूरे राज्य में पहले पायदान पर आया है, जबकि जमशेदपुर दूसरे, रामगढ़ तीसरे तो रांची चाैथे पायदान पर आया है।

 

 

बात दें कि कोरोना की वजह से जनवरी में होने वाले ‘स्वच्छता सर्वेक्षण 2021’ की तिथि 2 माह बढ़ा दी गई है। अब मार्च में स्वच्छता सर्वेक्षण का फाइनल राउंड होगा, लेकिन सिटीजन फीडबैक से सर्वेक्षण की तैयारी शुरू हो गई है। एक जनवरी से शुरू हुए सिटीजन फीडबैक के प्रति लोगों का उत्साह फीका है। झारखंड के 42 नगर निकायों में अभी तक मात्र 64,200 लोगों ने ही फीडबैक दिया है।

 

 

इसमें 41,721 लोगों ने स्वच्छता एप और 22,479 लोगों ने स्वच्छता पोर्टल से फीडबैक दर्ज कराया। झारखंड में सबसे अधिक 16999 फीडबैक धनबाद के लोगों ने दिया है। 11,711 फीडबैक के साथ जमशेदपुर दूसरे, 5228 फीडबैक के साथ रामगढ़ तीसरे और 4229 फीडबैक के साथ रांची चौथे स्थान पर है।

 

 

आप ऐसे दे सकते हैं फीडबैक-

-वोट फोर माई सिटी एप गूगल प्ले से डाउनलोड करके फीडबैक दे सकते हैं।

 

-1969 नंबर पर कॉल करके फीडबैक दिया जा सकता है।

 

swachhsurvekshan2021.org/citizwnFeedback पर भी फीडबैक दे सकते हैं।

 

-मार्च में केंद्रीय टीम जब सर्वे करने आएगी उस समय भी इन्हीं सवालों का जवाब देना होगा।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »