जगद गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चिलानन्द सरस्वती धनबाद पहुंचे

AJ डेस्क: गोवर्धन मठ पुरी के पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती शुक्रवार की सुबह नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से धनबाद पहुंचे। जहां उनके स्वागत के लिए पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। मौके पर श्रीमद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने बताया कि अन्य लोगों के हितों का ध्यान रखते हुए हिंदुओं के आदर्श व हित की रक्षा के लिए कठबद्धता का परिचय दें। इसके साथ ही मौके पर पूर्व मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल ने बताया कि श्रीमद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के धनबाद आगमन से धनबाद जिला सहित झारखंड भी गौरवान्वित हुआ है। उनके आगमन से सनातन धर्म प्रेमियों को काफी खुशी महसूस हो रही है।

 

 

बात दें कि गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती धनबाद के बाघमारा चीटाही धाम राम मंदिर में आयोजित धार्मिक आयोजन के लिए धनबाद पहुंचे हैं। शंकराचार्य स्वामी शनिवार 20 फरवरी को धर्मसभा, दीक्षा एवं पादुका पूजन के पश्चात वापस धनबाद शहर आएंगे एवं शाम पांच बजे कोयला नगर कम्यूनिटी सेन्टर में विद्वत संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »