गिरिडीह : प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही कांग्रेसी भिड़े, जमकर चलीं कुर्सियां

AJ डेस्क: गिरिडीह में कांग्रेस के नेता शुक्रवार को आपस में ही भिड़ गए। गिरिडीह में कांग्रेस के नए कार्यालय, कांग्रेस भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने जमकर बवाल किया। एक-दूसरे पर कुर्सियां उछाली। इतना ही नहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के सामने ही ये धरना पर बैठ गए।

 

 

जिले के कांग्रेसी नेता गिरिडीह के जिला अध्यक्ष के खिलाफ अपनी नाराजगी जता रहे थे। हंगामा बढ़ता देख कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी ने लोगों को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किन्हीं को किसी से आपत्ति है तो वो प्रदेश अध्यक्ष के पास आकर अपनी बात रखें। लोगों ने इरफान अंसारी की बात को भी नजरअंदाज कर दिया।

 

 

नाराज कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष पर आरोप लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि गिरिडीह के जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते हैं। मनमानी करते हैं। प्रदेश से मिलने वाली सूचनाओं को भी उनतक नहीं पहुंचाया जाता है। इसके कारण उन्हें पार्टी की गतिविधियों की जानकारी नहीं मिल पाती है। इसके साथ ही अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें मंच पर जगह नहीं मिली है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »