करकेंद के व्यापारी पवन का शव तोपचांची झील से बरामद, बाइक भी बरामद

AJ डेस्क: करकेंद निवासी व्यवसायी 35 वर्षीय पवन खंडेलवाल की लाश रविवार को तोपचांची झील से बरामद की गई। पास ही उसकी बाइक भी मिली। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह हत्या है या आत्महत्या, पुलिस इसकी जांच कर रही है। हालांकि युवक ने काफी लोगों से कर्ज ले रखा था। आशंका जाहिर की जा रही है कि कर्ज ना चुका पाने की वजह से पवन ने सुसाइड किया हो।

 

 

परिजन के अनुसार, पवन खंडेलवाल 20 फरवरी की दोपहर से लापता थे। पवन खंडेलवाल की करकेंद में एक रेस्टोरेंट और कॉपी का हॉल सेल बिजनेस है। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। झरिया में पवन खंडेलवाल का ससुराल है।

 

 

इधर, सुबह लोग जब मॉर्निंग वॉक करने तोपचांची झील के किनारे पहुंचे तो वहां शव दिखा। लोगों ने तुरंत इसकी जानकाी तोपचांची थाना को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। इधर, झील परिसर में ही कुछ दूरी पर एक बाइक खड़ी मिली। बाइक का नंबर ट्रेस करने और करकेंद पुलिस से संपर्क करने पर शव की पहचान की गई।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »