पूर्व विधायक संजीव सिंह धनबाद से दुमका जेल में हुए शिफ्ट, राजनीतिक दंगल की चर्चा

AJ डेस्क: रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद मंडलकारा से दुमका जेल शिफ्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जेल आईजी के निर्देश पर आनन फानन में यह कार्रवाई की गई है। वहीं कोयलांचल में इस कार्रवाई को राजनीतिक के तराजू पर तौल कर देखा जा रहा है।

 

 

रविवार को छुट्टी के दिन संजीव सिंह के दुमका जेल शिफ्ट करने की सूचना पर सैकड़ो समर्थक सुबह से ही धनबाद जेल गेट के बाहर डटे हुए थे। संजीव सिंह को लेकर पुलिस वेन जैसे ही जेल गेट से बाहर निकली समर्थक उनके पीछे दौड़ पड़े। उन्हें दुमका जेल भेजने की इस कार्यवाही पर उनके समर्थकों ने कड़ा एतराज जताया है। बात दें कि भाजपा के पूर्व विधायक पहले रांची होटवार जेल में थे। जहाँ से हाई कोर्ट के आदेश पर उन्हें धनबाद जेल शिफ्ट किया गया था और आज अचानक आनन फानन में उन्हें धनबाद जेल से दुमका जेल भेज दिया गया।

 

 

जेल प्रशासन के इस कार्रवाई पर धनबाद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून ने कहा है कि ‘संजीव सिंह शुरू से ही जेल के सभी नियमो का पालन करते रहे है। वो नियम के विपरीत कभी नही गए, आखिरी अचानक से उन्हें दुमका जेल शिफ्ट करना समझ से परे है।’ उन्होंने कहा कि संजीव सिंह इस वक्त बीमार चल रहे है। उनके बेहतर इलाज के लिए कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। बावजूद इसके उन्हें दुमका जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि संजीव सिंह पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में पिछले तीन वर्षों से जेल में बंद है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »