आश्चर्य जनक : बच्चे की आंख में सरिया घुसा, नहीं निकला एक बूंद भी खून

AJ डेस्क: झारखंड के चाईबासा स्थित मोचीसाई गांव निवासी 6 वर्षीय जीतू भुइयां के आंख के ऊपरी हिस्से में गांव के एक बच्चे ने खेल-खेल में सरिया घुसा दिया। रविवार को जीतू नदी में नहाने गया था। आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (MGM) रेफर कर दिया गया। बच्चे के आंख से सरिया नहीं निकाला जा सका है। बच्चे को MGM से टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) रेफर किया गया है।

 

 

बच्चे के दाहिने आंख के ऊपरी हिस्से में सरिया घुस गया। आश्चर्य है कि बच्चे की आंख से एक बूंद भी खून नहीं गिरा। बच्चे की स्थिति भी ठीक है। बच्चे की मां पूनम भुइयां ने बताया- रविवार की सुबह 8 बजे उसने अपने बेटे को रोड़ो नदी में नहाने के लिए भेजा था। वहां कुछ और बच्चे भी मौजूद थे। जो मछली पकड़ रहे रहे थे। इसी दौरान खेल-खेल में गांव के ही एक बच्चे ने बेटे के आंख में सरिया घुसा दिया। बच्चे इस लोहे के सरिया का उपयोग मछली पकड़ने में करते हैं।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Input-Dainik Bhaskar

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »