बिहार : आठ सीनियर IAS अफसरों का हुआ तबादला

AJ डेस्क: बिहार में 8 सीनियर IAS अफसरों का तबादला किया गया है। अरुण कुमार सिंह प्रदेश के नए मुख्य सचिव बने हैं। 1985 बैच के IAS अरुण सिंह सोमवार को पदभार संभालेंगे। इससे पहले वे विकास आयुक्त थे। मौजूदा मुख्य सचिव दीपक कुमार का कार्यकाल 28 फरवरी रविवार को खत्म हो रहा है। वहीं, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को अरुण कुमार सिंह की जगह विकास आयुक्त का पद दिया गया है। वहीं, चैतन्य प्रसाद को जल संसाधन विभाग से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।

 

 

इनका भी हुआ तबादला-

चैतन्य प्रसाद के पास निबंधन, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। इसके अलावा कला संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव रवि मनु भाई परमार को लघु जल संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया। वहीं संतोष कुमार मल्ल को सूचना प्रावैधिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। साथ ही वे पर्यटन विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। SC-ST विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है। वित्त विभाग के सचिव दिवेश सेहरा को SC-ST विभाग का सचिव बनाया गया है। ऊर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस को अगले आदेश तक जल संसाधन विभाग के सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 

 

1985 बैच के IAS हैं मुख्य सचिव-

IAS अरुण कुमार सिंह सोमवार को पदभार संभालेंगे। 1985 बैच के IAS अरुण सिंह बिहार के पं. चंपारण के रहने वाले हैं। वे इसी साल 31 अगस्त को रिटायर करेंगे। इससे पहले अरुण सिंह विकास आयुक्त के अलावा बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक का पद भी संभाल रहे थे। मुख्य सचिव अरुण सिंह काफी सालों तक जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा पथ निर्माण विभाग और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में भी सचिव रहे हैं।

 

 

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बने दीपक कुमार-

पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बनाया गया है। रविवार को कार्यमुक्त हो रहे मुख्य सचिव दीपक कुमार की गिनती CM नीतीश कुमार के खास अधिकारियों में होती है। वे 29 फरवरी 2020 को रिटायर होने वाले थे, लेकिन राज्य सरकार ने 6 महीने के लिए उन्हें सेवा विस्तार दिया था। इसके बाद बिहार चुनाव और कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्हें दोबारा एक्सटेंशन मिला था।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Input-Dainik Bhaskar

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »