कोविड 19 की वजह से एक वर्ष से बंद INOX में सोमवार से फिल्मों का प्रदर्शन शुरू

AJ डेस्क: वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से करीब 1 साल से बंद चल रहे धनबाद का एकमात्र मल्टीप्लेक्स आइनॉक्स (Inox) कल यानि 1 मार्च से दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा। इस दौरान एहतियातन कई दिशा निर्देश भी जारी किए गए है। जिसका पालन करने के पश्चात ही दर्शक सिनेघर के भीतर प्रवेश पा सकेंगे।

 

 

आइनॉक्स प्रबंधन ने कोविड-19 गाइडलाइन के साथ एहतियातन कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए दर्शकों के लिए मल्टीप्लेक्स खोलने का फैसला लिया है। सबसे अहम यह है कि आइनॉक्स ने टिकट पूरी तरह से पेपरलेस कर दिया है। अब दर्शकों को काउंटर से टिकट नहीं मिलेगा। ई-टिकट लेना होगा। मोबाइल पर एसएमएस दिखाने पर मल्टीप्लेक्स में प्रवेश मिलेगा। इसके साथ ही सिनेमाघरों में आने वाले सभी दर्शकों को मास्क पहनना जरूरी होगा और प्रवेश द्वार पर दर्शकों का थर्मल स्कैनिंग भी किया जाएगा। सिनेमाघरों के सभी महत्वपूर्ण जगहों पर पैडल आधारित हैंड सैनिटाइजर मुहैया कराने की मशीनें लगी होंगी। सिनेमाघरों की विभिन्न शोज को इस तरह से नियोजित किया जाएगा, ताकि एक ही साथ प्रवेश और निकासी ना हो। मध्य-विराम भी अलग-अलग समय पर होगा।

 

 

बात दें कि आम तौर पर शुक्रवार को ही नई फिल्म रिलीज होती हैं। चूंकि झारखण्ड सरकार ने सोमवार से सिनेमा हॉल खोलने का आदेश दिया है। इस परिस्थिति में धनबाद आईनॉक्स ने चार दिनों यानि एक से चार मार्च तक के लिए अभी इन फिल्मों को दर्शकों के लिए लगाने जा रही है। पांच मार्च शुक्रवार से पुनः फ़िल्म बदल जाएंगी।

 

 

 

 

5 मार्च से खुलेगा पूजा टाकीज-

धनबाद के पूजा टाकीज के मालिक प्रशांत सिंह ने बताया कि बीच सप्ताह में फ़िल्म लगाना सम्भव नही था। इसलिए 5 मार्च से सिनेमा हॉल खोला जाएगा।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »