जेल शिफ्टिंग का मुद्दा : संजीव के वकील ने दायर किया ‘अवमानना’ का आवेदन

AJ डेस्क: सुरक्षा कारणों का हवाला देकर धनबाद जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका जेल शिफ्ट किए जाने के मामले में अब पूर्व विधायक के अधिवक्ता मो जावेद के तरफ से न्यायालय में अवमानना (कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट) का आवेदन दायर किया गया है। जिसमें जेल प्रशासन के खिलाफ न्यायालय के अवमानना की कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

 

 

मालूम हो कि पिछले दिनों (21 फरवरी 2021) को जेल आईजी के आदेश पर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को आनन फानन में धनबाद से दुमका जेल शिफ्ट कर दिया गया था। जिसके बाद उनके अधिवक्ता मो जावेद के द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि रंजन की अदालत में दो आवेदन दायर किया गया था। जिसके आलोक में सुनवाई करते हुए न्यायालय ने न सिर्फ जेल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए शो कॉज किया था, बल्कि पूर्व विधायक को अविलंब दुमका से धनबाद जेल वापस लाने का भी आदेश सुनाया था। बावजूद इसके जेल प्रशासन की तरफ से अबतक कोई कार्रवाई नही होता देख सोमवार को अधिवक्ता मो जावेद के द्वारा जेल प्रशासन के खिलाफ न्यायालय में कंटेम्प ऑफ कोर्ट का आवेदन दायर किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »