गिरिडीह सांसद धनबाद कोर्ट में पेश हुए, जमानत मिली

AJ डेस्क: वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के दौरान हजारीबाग जिला में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी द्वारा किए गए आचार संहिता उलंघन के मामले में सोमवार को वह धनबाद स्थित एमपी एमएलए के विशेष न्यायालय में पेश हुए। न्यायाधीश अखिलेश तिवारी की अदालत ने वकीलों की दलीलें सुनने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।

 

 

इस संबंध में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के अधिवक्ता राधेश्याम गौस्वामी में बताया कि अदालत ने उन्हें न्यायालय में सशरीर हाजिर होने का आदेश दिया था। उसी आदेश के आलोक में आज सांसद एमपी एमएलए के विशेष अदालत में पेश हुए। उन्होंने बताया कि अदालत ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को 5-5 हजार रुपये के दो मुचलके पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।

 

 

बता दें कि वर्ष 2009 लोकसभा चुनाव के दौरान हजारीबाग जिले में आदर्श अचार संहिता के दौरान राजनीतिक दलों ने फुटपाथ दुकान और सरकारी स्थलों पर पार्टी का झंडा लगाया था। जिसके बाद तत्कालीन प्रखंड कृषि पदाधिकारी सदर हजारीबाग ने इसे आदर्श आचार संहिता उलंघन का मामला मानते हुए आजसू पार्टी के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी समेत अन्य प्रत्याशी के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी को समन जारी हुआ था।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »