हाथी का उत्पात : कोडरमा के एक ईंट भट्ठे पर सो रहे व्यक्ति को हाथी ने कुचल कर मार डाला

AJ डेस्क: कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित गडगी में 20 जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है। तिरपाल लगाकर मैदान में सोए एक शख्स को कुचल कर मार डाला। वहीं, मौके पर सो रहे दो लोगों ने वहाँ से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना मंगलवार की देर रात की है। इधर, घटना की सूचना के बाद बुधवार की सुबह थाना प्रभारी अब्दुला खान, परसाबाद पिकेट प्रभारी शांति भूषण घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

 

 

मृतक की पहचान सुरेश भुईया (40) के रूप में की गई। सुरेश अपने दो साथियों संतोष भुईया व जाहिद अंसारी के साथ ईंट भट्‌ठा में काम करता था। मंगलवार की रात ईंट भट्‌ठा के पास ही तीनों तिरपाल लगाकर सो रहे थे।

 

 

इसी बीच अचानक 20 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड ईट भट्ठा के पास पहुंचा और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। हाथियों ने तिरपाल के नीचे सोए सूरज भुईया पर हमला करते हुए पैर से कुचल कर मार डाला। हाथियों का हमाला देखते ही संतोष भुईया व शाहिद अंसारी जान बचाते हुए वहां से भाग निकले और गांव पहुंच कर लोगों को जानकारी दी।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »