प.सिंहभूम : नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, झारखण्ड जगुआर के दो जवान शहीद

AJ डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र स्थित लांजी जंगल में नक्सलियों ने गुरुवार की सुबह इम्प्राेवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ब्लास्ट कर दिया। इस विस्फोट की चपेट में आने से झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए। जबकि तीन जवान जख्मी हो गए। घायलों को हेलिकॉप्टर की मदद से रांची भेजा गया है। नक्सलियों ने यह विस्फोट तब किया जब जिला पुलिस और CRPF के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की भी सूचना है।

 

 

शहीद जवानों में हरद्वार शाह और किरण सुरीन शामिल है। हरद्वार पलामू और किरण सिमडेगा के रहने वाले थे। जबकि घायलों में देवेंद्र कुमार पंडित, दीप टोपनो और निक्कू उरांव शामिल है। जवान सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान लांजी जंगल की ओर पहुंचे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »