सूदखोरों से त्रस्त बी सी सी एल कर्मी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

AJ डेस्क: धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक बीसीसीएल कर्मी ने सूदखोरों से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बुधवार की रात झरिया थाना क्षेत्र के विक्ट्री कॉलोनी निवासी बीसीसीएल कर्मी सतेंद्र ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से एक सुसाईड नोट भी बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ने बुधवार की रात अपने फेसबुक पर भी सुसाइड नोट को पोस्ट किया था।

 

 

बताया जाता है की पीड़ित ने सुसाइड नोट में सुदखोर द्वारा प्रताड़ित होने का जिक्र करते हुए सूदखोर की पूरी जानकारी भी लिखी है। गुरुवार की सुबह घटना को लेकर क्षेत्र में बात फैल गई और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मृतक के आवास के पास पहुंच गए। वहीं घटना के बाद से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पुलिस भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »