प्रशासन अलर्ट : धनबाद स्टेशन पर यात्रियों का कोरोना टेस्ट शुरू

AJ डेस्क: देश के अलग-अलग राज्यों जैसे महाराष्ट्र, केरल, बिहार आदि में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख देश की कोयला राजधानी धनबाद की जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गई है। उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार धनबाद, उमा शंकर सिंह के निर्देश पर जिले के लोगों की सुरक्षा के लिए धनबाद रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले हर यात्री की ट्रू-नाट (ट्रू – न्यूक्लिक एसिड एमप्लीफिकेशन टेस्ट) से कोविड- 19 की जांच गुरुवार से शुरू कर दी गयी है।

 

 

मालूम हो कि धनबाद में अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। उनकी तथा जिले के लोगों की सुरक्षा के लिए कोरोना जांच जरूरी है। अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव होने की संभावना हो सकती है। इसलिए धनबाद रेलवे स्टेशन पर हर यात्री की ट्रू-नाट से जांच की जा रही है।

 

 

वही जांच के क्रम में कोरोना पॉजिटिव यात्री का कोविड उपचार शुरू किया जाएगा। इस बाबत बैठक में उपायुक्त ने बताया था कि पिछली बार रेलवे एवं आरपीएफ के कई जवान ऐसे यात्रियों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए थे। पिछली बार टेस्टिंग से बचने के लिए कई यात्री चेन पुलिंग करके ट्रेन से उतर जाते थे और अपने घर चले जाते थे। इस बार जिला प्रशासन एवं रेलवे ने मिलकर इससे निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए है। बिना जांच कराए घर जाने वाले यात्रियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की भी व्यवस्था की गई है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »