भयावह : रेल SP के आवास के समीप ‘केबल’ के बंडलों में लगी भीषण आग, कई घर खाली कराए गए

AJ डेस्क: धनबाद थाना क्षेत्र के हिल कॉलोनी स्थित रेल एसपी आवास के बगल में रखे केबल क्वाइल के सैकड़ो बंडलों में शुक्रवार को आग लग गई, जो देखते ही देखते भयावह रूप अख्तियार करती जा रही है। बढ़ते आग की लपटें रेल एसपी और रेल डीएसपी के आवास तक जा पहुंची है। जिसके बाद एहतियातन रेल एसपी और डीएसपी के आवास को खाली करा दिया गया है। फिलहाल दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने की मसक्कत कर रही है।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हिल कॉलोनी स्थित जहाँ रेल एसपी, डीएसपी सहित जीआरपी के सुरक्षा जवानों का आवास है। ठीक उसके बगल में धनबाद रेल डिवीजन के बिजली का स्टॉक रखा हुआ है। जिसमें सैकड़ो बंडल केबल के क्वाइल मौजूद है। कहा जा रहा है कि इन्ही केबल के बंडलों में पहले आग लगी। जिसने वहाँ रखे पूरे स्टॉक को अपने चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेजी से फैल रही थी कि इसने रेल एसपी और डीएसपी के आवास को भी आंशिक रूप से अपने चपेट में ले लिया।

 

 

 

 

वहीं आग की उठती लपटों को देख मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। जिन्हें नियंत्रित करने के लिए जीआरपी और एसआरपी के जवानों को काफी पसीना बहाना पड़ा। वहीं आग की रफ्तार को देख रेल एसपी और डीएसपी आवास को तत्काल खाली करा दिया गया है। वैसे धनबाद रेल मंडल में फिलहाल एसपी का प्रभार रिक्त होने की वजह से एसपी आवास में स्टाफ के अलावा कोई और मौजूद नही था। घटना की सूचना पर दमकल की पांच गाड़िया और उसके कर्मी लगातार पानी के साथ अपना पसीना बहा रहे है, पर अब भी आग अपना दायरा घटना का नाम नही ले रहा है।

 

 

मौके पर धनबाद रेल मंडल के आलाधिकारी भी मौजूद है। रेल के कर्मी लगातार वहाँ से अपने स्टॉक को हटाने में जुटे हैं। फिलहाल नुकसान का आकलन कर पाने में रेल के अधिकारी अपनी असमर्थता जाहिर कर रहे हैं। वहीं आग लगने के कारणों के बारे में कहा जा रहा है कि आग शायद शॉर्ट सर्किट से लगी है। जिसने जमीन पर पड़े सूखे पत्तों और झाड़ियों के संपर्क में आकर भीषण आग का रूप अख्तियार कर लिया।

 

 

 

 

 

घटना के संबंध में धनबाद जीआरपी के डीएसपी साजिद खान ने बताया कि आज दोपहर का जुमा का नमाज अदा करने के लिए अपने आवास से मस्जिद जा रहे थे। उसी वक्त उन्होंने आवास के बगल में रखे केबल के बंडलों से चिंगारी निकलती देखी। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी धनबाद अग्निशमन विभाग को टेलीफोन पर इसकी सूचना देकर वो नमाज अदा करने मस्जिद चले गए। वो जब वापस लौटे तो आग विकराल रूप ले चुका था।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »