लालू यादव के सुरक्षा गार्ड ने रिम्स का तकिया, गद्दा, चादर सहित अन्य सामान चुरा लिया

AJ डेस्क: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात गार्ड के द्वारा झारखंड के रिम्स अस्पताल से गद्दा, तकिया और अन्य कुछ सामान लेकर भाग जाने का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। खुद अस्पताल प्रबंधन ने एक पत्र लिखकर इस मामले की शिकायत एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा से की है। जिसके बाद जवानों से पूछताछ की जा रही है। ये जवान लालू की सुरक्षा के लिए रिम्स में तैनात थे और अस्पताल में रुकने के लिए इन्हें गद्दा, तकिया, चादर और कुछ अन्य सामन मुहैया कराए गए थे।

 

 

रिम्स में इलाज के दौरान लालू की सुरक्षा में रांची पुलिस के 10 जवान तैनात किए गए थे। रिम्स प्रबंधन ने शिकायत कर कहा है कि उन्हें उपलब्ध कराए गए गद्दे, तकिये और अन्य ज़रूरत के सामान वापस नहीं लौटाए गए हैं। जिससे अस्पताल पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पूरे मामले के संज्ञान में आने के बाद एसएसपी की ओर से भेजे गए पत्र में इस सवाल पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। पत्र में कहा गया है कि जवानों को जल्द से जल्द सामान वापस कर देना चाहिए। ये गंभीर मामला है और इससे पुलिस की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।

 

 

एसएसपी ने साफ कर दिया है कि अगर जवानों ने जल्द से जल्द सामान वापस नहीं किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। बता दें कि लालू रिम्स के केली बंगले में रहकर अपना इलाज करा रहे थे। बिहार के एक विधायक को फोन करने के मामले को लेकर हुए विवाद के बाद लालू को फिर से पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।

 

 

ये केली बंगला खाली होने के बाद लालू की सुरक्षा में तैनात किए गए जवानों को भी हटा दिया गया था। लेकिन इन लोगों ने रिम्स का सामान वापस नहीं किया और उसे अपने साथ ले गए। रिम्स प्रबंधन ने जवानों से कई बार तकिया और गद्दे वापस मांगे लेकिन वे टालते रहे।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »