बर्निंग ट्रैन होने से बचा दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस
AJ डेस्क: दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस के C4 डिब्बे में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि घटना कंसरो के पास हुई। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई है। आग लगने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। मामले में ड्राइवर और गार्ड ने सूझबूझ दिखाई। जैसे ही ड्राइवर को सूचना मिली की ट्रेन के डिब्बे में आग लग गई है, उसने तुरंत ट्रेन रोक दी।
ट्रेन कांसरो रेलने स्टेशन के पास रोका गया। यहां राजाजी टाइगर रिजर्व और रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक घटना के समय डिब्बे में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। ड्राइवर ने ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल किया था। इसके बाद तुरंत सी-5 कोच को खाली कराया गया। ड्राइवर की समझदारी के चलते ट्रेन की बाकि कोच को बचा लिया गया। इसके बाद कोच के यात्रियों को दूसरी कोचों में शिफ्ट कर दिया गया और ट्रेन को देहरादून के लिए रवाना कर दिया गया।
The fire which broke out in the C4 compartment of the Delhi-Dehradun Shatabdi Express train today has been brought under control; all passengers safe: Uttarakhand DGP Ashok Kumar pic.twitter.com/VuVPfOIatg
— ANI (@ANI) March 13, 2021
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
