गया में पुलिस और नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए

AJ डेस्क: बिहार के गया जिले के डुमरिया के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने घटनास्थल से चार नक्सलियों के शव समेत तीन AK-47 राइफल और एक इंसास रायफल बरामद किया है। एनकाउंटर के बाद जवानों द्वारा पूरे इलाके की सघन तलाशी ली जा रही है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार कोबरा बटालियन को सूचना मिली थी कि डुमरिया प्रखंड से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित मौनवार जंगल में कुछ संदिग्ध दिखे हैं। इसके बाद मंगलवार को बाराचट्‌टी और बरवाडीह स्थित कोबरा बेस कैंप के जवान सर्च अभियान में निकले थे। दोपहर 2 बजे के करीब नक्सलियों को आहट मिलते ही फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में 4 नक्सली को ढेर कर दिया गया। दोनों तरफ से करीब 1 घंटे तक गोलीबारी होती रही। गोलीबारी के दौरान नक्सली जंगल में बने एक मिट्‌टी के घर की आड़ में पॉजिशन लिए हुए थे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »