दत्तात्रेय होसबोले संघ के सरकार्यवाहक चुने गए
AJ डेस्क: श्री दत्तात्रेय होसबाले को संघ के सरकार्यवाह पद के लिए चुना गया है। उनका चुनाव संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में किया गया है। अब वह भैयाजी जोशी की जगह लेंगे। सरकार्यवाह पद पर भैयाजी जोशी (सुरेश जोशी) का चौथा कार्यकाल पूरा हो गया है। अब दत्तात्रेय होसबोले को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। दत्तात्रेय होसबोले कर्नाटक के शिमोगा जिले से हैं।
श्री दत्तात्रेय होसबाले 2009 से संघ में सह सरकार्यवाह का पद संभाल रहे थे। अब उन्हें सरकार्यवाह के लिए चुना गया है। सरकार्यवाह का कार्यकाल 3 सालों का होता है। बेंगलुरु में हो रही बैठक में सरकार्यवाह का चुनाव किया गया है।
बेंगलुरु : संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में सरकार्यवाह पद के लिए श्री दत्तात्रेय होसबाले जी निर्वाचित हुए। वे 2009 से सह सरकार्यवाह का दायित्व निर्वहन कर रहे थे। pic.twitter.com/wEVwGCDaWD
— RSS (@RSSorg) March 20, 2021
RSS में सरसंघचालक का पद सबसे बड़ा होता है, लेकिन यह एक तरह से मार्गदर्शक का पद होता है। संगठन के रोजमर्रा के कामों की जिम्मेदारी सरकार्यवाह की होती है। यह पद महासचिव के बराबर का होता है। सरसंघचालक अपना उत्तराधिकारी स्वयं चुनता है। संगठन में सरसंघचालक का निर्णय ही अंतिम माना जाता है। वर्तमान में सरसंघचालक मोहन भागवत हैं।
संघ में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के कार्य बेहद अहम हैं। यह संघ में निर्णय लेने वाली सुप्रीम बॉडी होती है। इस बार बेंगलुरू में इसकी दो दिवसीय सालाना बैठक हो रही है। आज इसी बैठक में सरकार्यवाह का चुनाव किया गया है। बैठक में करीब 450 प्रतिनिधि शामिल हुए।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
