निरीक्षण के दौरान गायब पाए गए DPM, DC ने वेतन रोका

AJ डेस्क: कोविड जांच, टीकाकरण अभियान, ओपीडी एवं अन्य सेवाओं से संबंधित किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए उपायुक्त उमा शंकर सिंह शनिवार को सदर अस्पताल एवं एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ओपीडी में आने वाले मरीजो के कोविड जांच की प्रगति का समीक्षा किया। साथ ही टीकाकरण हेतु आने वाले व्यक्तियों से संवाद किया।

 

 

निरीक्षण के दौरान एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक ने उपायुक्त को बताया कि शनिवार को ओपीडी में कुल 470 मरीजों ने इलाज हेतु पंजीकरण कराया था। जिसमें 370 मरीजों का सैंपल लिया गया है। उपायुक्त ने इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का भी कोविड जांच हेतु सैंपल कलेक्शन करने का निर्देश दिया। सदर अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डीपीएम अनुपस्थित पाए गए। जिसकी जानकारी सिविल सर्जन को भी नहीं थी। उपायुक्त ने आपदा की इस घड़ी में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक डीपीएम का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »