दूसरी कक्षा के दो दोस्तों का शव तालाब से बरामद, हत्या की आशंका पर बवाल

AJ डेस्क: दूसरी कक्षा के दो जिगरी दोस्तों का शव एक साथ तालाब में तैरता हुआ पाया गया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन बेसुध होने लगे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृत बच्चों के परिजन और ग्रामीणों ने इसे हत्या का मामला बता पुलिस से गहन जांच की मांग कर रहे है। मामला चतरा के टंडवा स्थित ग्वाला टोली की है।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रामू यादव का 9 वर्षीय पुत्र विवेक एवं ईश्वर यादव का 10 वर्षीय बेटा सुमित शनिवार यानि 3 अप्रैल की दोपहर से ही अपने घरों से गायब थे। दोनों बच्चे टंडवा DAV स्कूल की दूसरी कक्षा के छात्र थे। कोरोना की वजह से स्कूल बंद है। लेकिन उनका हर रोज तीन बजे ऑनलाइन क्लास चलता था। जिसमें दोनों छात्र हर रोज शामिल हुए करते थे, लेकिन उस दिन वो दोनों क्लास अटेंड करने के लिए अपने-अपने घर नहीं पहुंचे। जिसके बाद परिजनों की उनकी चिंता होने लगी और दोनों बच्चों को काफी ढूंढने के प्रयास किया गया, लेकिन दोनों बच्चों का कही कुछ पता नही चला। अंत मे इनकी गुमसुदगी की सूचना स्थानीय थाना में भी दी गई।

 

 

 

 

सोमवार की सुबह उनके घर के पास बने तालाब में ही उन दोनों बच्चों का शव तैरता हुआ पाया गया। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों मृत बच्चों में काफी गहरी दोस्ती थी। वहीं मृत बच्चों के परिजन और ग्रामीण इसे हत्या का मामला मान पुलिस से इसमें फोरेंसिक जांच की मांग कर रहे है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल करने में जुटी है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »