पलामू में महिला का मुंडन कर चेहरे पर कालिख पोत घुमाया

AJ डेस्क: झारखंड के पलामू में एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल यहाँ ग्रामीणों ने एक महिला का मुंडन कर उसके चेहरे पर कालिख पोत दिया गया और पूरे गांव में घुमाया गया। मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा पंचायत का है। वारदात को रविवार की देर रात को अंजाम दिया गया।

 

 

बताया जाता है कि महिला एक माह पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। जब महिला के पति को यह पता चला कि वो पनेरीबांध में रह रही है तो वहां से उसे लेकर अपने गांव पहुंचा। इसके बाद महिला की पिटाई भी की गई। थाना प्रभारी उदय गुप्ता ने बताया कि महिला से पूछताछ के बाद 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें पति, ननद समेत 8 महिलाएं शामिल हैं।

 

 

जानकारी के अनुसार शादीशुदा महिला का प्रेम-प्रसंग अपने ही गांव के एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ है। एक महीने पहले महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश था। महिला के पति को पता लगा कि उसकी पत्नी पनेरीबांध में रह रही है। तब रविवार की शाम पनेरीबांध से उसे अपने घर लेकर आया।

 

 

घर पहुंचते ही पति, ननद समेत कुछ लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। रात 11 बजे घर वाले और ग्रामीणों ने महिला का मुंडन कर दिया। फिर मुंह काला कर पूरे गांव में घुमाया। इतना करने के बाद लाठी-डंडे से लैस ग्रामीण महिला को लेकर उसके प्रेमी के घर पहुंचे और उसी को सुपुर्द कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चैनपुर पुलिस गांव में पंहुचकर महिला और उसके प्रेमी को थाना लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »