त्राहिमाम: जल संकट के खिलाफ महिला, बच्चे उतरे सड़क पर, किया प्रदर्शन

AJ डेस्क: गर्मी की दस्तक देते ही झरिया कोयलांचल में लोग पानी के लिए त्राहिमाम त्राहिमाम करने लगे है। झरिया विधायक के अनुशंसा के बाद भी होरलाडीह वासियो को पानी नही मिल पा रहा है। जिसके बाद मंगलवार को झरिया के होरलाडीह वासियों का सब्र का बांध टूट गया। जिसके बाद सैकड़ो महिला, पुरुष एवं बच्चो ने हाथों में पानी का बर्तन लेकर होरलाडीह कोलयारी का घेराव कर प्रंबधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

 

 

इस दौरान कोलियरी के कमरों में बीसीसीएल कर्मियों को घन्टो बंधक बनाए रखा गया। महिलाओं ने हाथ में चूड़ी लेकर बीसीसीएल कर्मचारियो दिखा कर अपना विरोध जताती नजर आई। पानी के लिए प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि लगभग 3 वर्षो से हम सभी पानी की समस्या झेल रहे है। रोजाना 3 से 4 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ता है। जिस कारण ना तो हमारे बच्चे पढ़ाई कर पाते है, और न ही इनके पति काम पर जा पाते है। कई बार पानी की समस्या को लेकर प्रबंधन को अवगत कराया गया, पर एक बार भी उनकी समस्या पर विचार नही किया गया। जिसके बाद मजबूरन आज घेराव करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर अब भी हमारी मांगे पूरी नही होती है तो उग्र आंदोलन होगा।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »