स्थापना दिवस: भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगा

AJ डेस्क: भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस समारोह धनबाद भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया। इस मौके पर धनबाद सांसद पीएन सिंह, बीजेपी नेत्री रागिनी सिंह के अलावे कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुवे।

 

 

स्थापना दिवस के मौके पर सबसे पहले बीजेपी के संस्थापक श्यामा प्रासाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के फोटो पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमन्त्री मोदी का सन्देश भी सूना गया।

 

 

इस दौरान सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने पार्टी को और मजबूत बनाने की बात करते हुवे कहा कि आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा है और प्रधानमन्त्री मोदी के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने कहा कि इस स्थापना दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में भी मनाया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »