टाटा स्टील झरिया ने सी एस को दिया 5 हजार रैपिड एंटीजेन टेस्टिंग किट

AJ डेस्क: अपने संचालन क्षेत्रों में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय, धनबाद को 5000 रैपिड एंटीजेन टेस्टिंग (रैट) किट प्रदान किया।

 

कर्नल भवानी सिंह निर्वाण, हेड, एडमिनिस्ट्रिशन, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील और राजेश कुमार, यूनिट हेड, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील फ़ाउंडेशन ने धनबाद के सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास को रैट किट सौंपा।

 

यह मेडिकल सहयोग टाटा स्टील द्वारा जिला प्रशासन को प्रदत्त आरएटी किट सहयोग की दूसरी कड़ी है। एक विशेष पहल के तहत जिला प्रशासन ने टाटा स्टील से हर संभव चिकित्सीय सहयोग का आह्वान किया है, ताकि सभी मोर्चे पर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को प्रबंधित किया जा सके। दूसरी ओर, टाटा स्टील भी सुनिश्चित कर रही है कि इस चुनौती भरे समय में समुदाय के लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा सके।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »