सांसदों के साथ सी एम की वार्ता, निजी अस्पताल रहे टारगेट में, फिर हुआ यह निर्णय—–

AJ डेस्क: CM हेमंत सोरेन ने बुधवार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सांसदों के साथ संवाद किया। उन्होंने सभी से कोविड के संक्रमण को रोकने संबंधी राय मांगी। इस पर लगभग सभी सांसदों ने निजी अस्पतालों के मनमानी की जिक्र की। धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने कहा कि यहां के निजी अस्पताल सरकार के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं बैठक के बाद CM सभी प्रकार के अस्पतालों व बेड के लिए दर निर्धारित कर दिया।

 

 

धनबाद सांसद पीएन सिंगब ने कहा कि 10 दिन के इलाज का मरीजों से दो-तीन लाख रुपए का बिल वसूला जा रहा है। सांसदों ने कहा कि केवल फीस में ही नहीं इलाज में भी निजी अस्पताल लापरवाही कर रहे हैं। वे पैसा कमाने के लिए मनमाना कोविड बेड तो बना लेते हैं लेकिन उनके पास न ही मेडिकल स्टाफ होते हैं और न ही बेड। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है।

 

 

CM ने सांसदों के शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर सभी प्रकार के अस्पताल व बेड के लिए दर निर्धारित किए जाने की जानकारी सार्वजनिक की है। साथ ही कहा है- ‘यदि कोई अस्पताल अधिक पैसा मांगता है तो परेशान न हों, मरीज की भर्ती कराएं और इसके बाद राज्य नियंत्रण कक्ष 104 पर सीधे शिकायत करें। उस अस्पताल संचालक पर आपदा अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।’

 

 

 

 

वहीं CM के साथ वर्चुअल संवाद में सांसद जयंत चौधरी ने बताया कि सरकार की तरफ से जारी होने वाले आंकड़ों में काफी खामिया रहती है। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों की एक टीम बनाकर डेटा के अध्ययन करने की जरूरत है। यही टीम रोज राज्य भर के आंकड़ों जानकारी मीडिया को दे ताकि जनता को सही जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि कोरोना की इस लड़ाई में जनता को जागरुक करना बेहद जरूरी है।

 

 

सांसदों की एक शिकायत प्रभारी मंत्री को लेकर भी दिखी। धनबाद सांसद ने कहा कि हर जिले के लिए एक प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं लेकिन विपदा के इस काल में वे जिले में दर्शन ही नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि धनबाद की जिम्मेदारी खुद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पास है लेकिन वे अभी तक यहां एक भी बैठक नहीं किए हैं।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »