नवादा के फुलवरिया डैम में मिले चार शव, हत्या की आशंका

AJ डेस्क: बिहार और झारखंड के बार्डर पर नवादा जिले के फुलवरिया डैम में बुधवार सुबह 4 लाश मिली हैं। बरामद लाश एक महिला, 2 लड़की और एक लड़के की है। मामला रजौली थाना क्षेत्र के हल्दिया गांव का है। चार शव एक साथ दिखने से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। चारों की लाश पर जख्म के निशान हैं। प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है अपराधियों ने चारों की हत्या कर लाश को डैम में फेंक दिया।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को डैम से बाहर निकलवाया। लोगों से पहचान के लिए कहा, लेकिन वे पहचान नहीं कर पाए। पुलिस के अनुसार आशंका है कि हत्या कर चारों की लाश को यहां फेंका गया हो। पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

 

मृत महिला की लाश के पास एक मोबाइल बरामद हुआ है। हालांकि, यह मोबाइल डिस्चार्ज है। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, जांच की जा रही है। मोबाइल से कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। एक आशंका यह भी है कि अपराधियों ने चारों की हत्या कहीं दूसरी जगह पर करके लाशों को डैम में लाकर फेंक दिया। फुलवरिया डैम काफी बड़ा है। इसमें साल भर पानी भरा होता है। जंगल-पहाड़ से घिरे इस डैम के आसपास छोटी-छोटी बस्तियां है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »