नारदा केस: TMC के मंत्री, विधायक का बेल रिजेक्ट, गए जेल, शोभन हॉस्पिटल में

AJ डेस्क: नारदा स्टिंग ऑपरेशन मामले में जेल हिरासत में भेजे गए मंत्री सुब्रत मुखर्जी को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया है। पहले से ही मदन मित्रा और शोभन चटर्जी अस्पताल के वुडवर्न अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को कलकत्ता हाई कोर्ट ने गिरफ्तार मंत्री फिरहाद हकीम और सुब्रत मुखर्जी, विधायक मदन मित्रा और कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी और जेल हिरासत का निर्देश दिया था। सभी को प्रेसिडेंसी जेल में रखा गया था।

 

 

कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी और सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार तड़के जेल से इन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है। इसके अलावा सीबीआई हिरासत में मौजूद मंत्री सुब्रत मुखर्जी की भी तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि अस्पताल ले जाने पर उन्होंने चेकअप करवाने से मना कर दिया और वापस जेल लौट आए थे, लेकिन फिर आज सुबह उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया है।

 

 

सुबह में शोभन और मदन को कराया गया था भर्ती-

सीबीआई सूत्रों ने बताया है कि वहां जाने के कुछ देर के बाद मदन मित्रा, शोभन चटर्जी और सुब्रत मुखर्जी ने तबीयत खराब होने की बात कही। जेल के डॉक्टरों ने इनकी जांच की लेकिन तीनों सांस लेने में तकलीफ का दावा कर रहे थे। इन्हें तुरंत एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। यहां मदन मित्रा का ऑक्सीजन लेवल सामान्य से नीचे था जिसके बाद इन्हें वूडवर्न वार्ड के कमरा नंबर 103 में भर्ती किया गया है। शोभन चटर्जी को भी 106 नंबर वार्ड में भर्ती करना पड़ा है। हालांकि सुब्रत मुखर्जी वापस जेल लौटे हैं।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »