फ़टी जमीन: केंदुआ में तेज आवाज के साथ जमीन फ़टी, आग और गैस का रिसाव

AJ डेस्क: धनबाद के केंदुआडीह में मंगलवार को तेज आवाज के साथ जमीन फट पड़ी और उसमें से भारी मात्रा में आग और जहरीले गैस का रिसाव होने लगा। अचानक हुए इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को घटना स्थल से दूर रखने का प्रयास कर रही है।

 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीसीसीएल के लोयाबाद एरिया-5 के वासदेवपुर कोलियरी के संजय उद्योग आउटसोर्सिंग माइंस में आज जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ। अचानक हुए इस ब्लास्ट के बाद उस जगह से तेजी से आग के साथ गैस रिसाव शुरू हो गया। ब्लास्ट के बाद के बाद कुछ समय के लिए उक्त स्थल पर अफरा तफरी का माहौल रहा। उसके बाद घटना स्थल पर नजारा देखने वालों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। सूचना मिलने के बाद केंदुआडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की ओर से लगातार लोगों से गैस रिसाव वाली जगह से दूर रहने की अपील की जा रही है। वहीं, प्रबंधन के अब तक नहीं पहुंचने से लोगों में बेहद नाराजगी भी देखी जा रही है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »