कोरोना विस्फोट: हरिणा में एक साथ 24 संक्रमित मरीज मिले, ग्रामीणों में हड़कंप

AJ डेस्क: धनबाद जिला के बाघमारा प्रखंड अंतगर्त हरिणा बाजार में कोरोना विस्पोट हुआ है। यहाँ एक साथ 24 संक्रमित मरीज पाए गए है। आचनक बड़ी संख्या में संक्रमित मरीजों के पाए जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। संक्रमित मरीजो की सूचना पर बाघमारा बीडीओ सुनील प्रजापति, बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी दलबल के साथ हरिणा बाजार पहुचे। जहाँ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमितों को एम्बुलेंस से जिला कोविड अस्पताल रेफर पहुंचाया।

 

 

बीते कुछ दिन पूर्व ही हरिणा में कोरोना जांच शिविर लगाकर यहाँ के ग्रामीणों और दुकानदारों का कोरोना जांच किया गया था। बुधवार को जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। बात दें कि हरिणा में चार संक्रमित मरीजो की मौत पूर्व में ही हो चुकी है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »