SNMMCH के जूनियर डॉक्टर कर सकते हैं हड़ताल, 2 महीने से नही मिला वेतन

AJ डेस्क: कोरोना संक्रमण के बीच धनबाद में एक बड़ी आपदा के संकेत मिल रहे रहे है। दरअसल कोरोना और मरीजों के बीच ढाल बनकर खड़े डॉक्टर्स हड़ताल पर जाने वाले है। उन्होंने इसका ऐलान भी कर दिया है। डॉक्टरों की माने तो इस आपदा में भी उनके काम के एवज में उन्हें पिछ्ले दो महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है। धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएनएमएमसीएच में कार्यरत जूनियर डॉक्टर्स वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं और अब वे इसके खिलाफ आंदोलन का मन बना चुके हैं। चिकित्सकों का कहना है कि तीसरे महीने भी वेतन नहीं मिला तो वे काम बंद कर देंगे।

 

 

जूनियर डॉक्टर्स ने बताया कि वैश्विक महामारी का यह दौर सभी के लिए कठिनाइयों से भरा है। हर क्षेत्र में हमारी ड्यूटी लगाई जा रही है, जिसका हम लोग अनुपालन कर रहे हैं। जो भी कार्य प्रशासन की ओर से दिए जा रहे हैं, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभा भी रहे हैं, लेकिन अन्य राज्यों में वेतन के साथ-साथ डॉक्टरों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जा रही है और हमें वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। पिछले 2 महीनों से हमें वेतन नहीं मिल पाया है। अब ये तीसरा महीना भी पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। वेतन नहीं मिलने के कारण सभी जूनियर डॉक्टर काफी परेशान हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि यदि वेतन भुगतान नहीं किया गया तो हम ड्यूटी बंद कर देंगे।

 

 

जूनियर डॉक्टरों ने SNMMCH के अधीक्षक अरुण कुमार चौधरी से मुलाकात कर मांग करते हुए कहा है कि बेसिक वेतन भुगतान के साथ-साथ अन्य राज्यों में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी उन्हें दी जाए। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण काल में कार्य करने के दौरान उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाए।

 

 

SNMMCH के अधीक्षक डॉ अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि आज ही उन्होंने विभाग से जूनियर डॉक्टरों को मिलने वाले वेतन के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि एक से दो दिनों में विभाग से उनका पैसा आ जाएगा। जिसकके बाद जूनियर डॉक्टरों के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। बात दें कि SNMMCH अस्पताल में कुल 92 इंटर्न और 45 जूनियर रेजिडेंट हैं।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »