बिहार में लॉक डाउन समाप्त, जुलाई तक नही खुलेंगे शैक्षणिक संस्थान, रात का कर्फ्यू जारी

AJ डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए सरकार ने यहां लॉकडाउन समाप्‍त करने का फैसला लिया है। यहां संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बीच 5 मई से लॉकडाउन लगा दिया गया था। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ट्वीट कर बिहार को अनलॉक करने की जानकारी दी और बताया कि नई व्‍यवस्‍था अगले एक सप्‍ताह तक लागू रहेगी।

 

 

सीएम ने ट्वीट कर कहा कि लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी आई है और इसलिए लॉकडाउन खत्म करने का फैसला लिया गया है। उन्‍होंने बताया कि दुकानें अब शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी। 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी और निजी कार्यालय शाम 4 बजे तक खुलेंगे। हालांकि राज्‍य में अभी रात के समय का कर्फ्यू जारी रहेगा, जिसकी अवधि शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक होगी।

 

 

 

 

एक सप्‍ताह तक लागू रहेगी ये व्‍यवस्‍था-

राज्‍य में लॉकडाउन खत्‍म किया गया है, लेकिन बच्‍चों की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए सरकारी और गैर सरकारी शैक्षणिक संस्‍थानों को जुलाई तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि ये संस्‍थान ऑनलाइन शिक्षण कार्य कर सकेंगे। सीएम ने ट्वीट कर कहा, ‘ऑनलाइन शिक्षण कार्य किए जा सकेंगे। निजी वाहन चलने की अनुमति रहेगी। यह व्यवस्था अगले एक सप्ताह तक रहेगी।’

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »