चतरा में CRPF जवान ने रसोईया को गोली मार फिर खुद को मारी गोली, दोनों की मौत

AJ डेस्क: चतरा जिले के सिमरिया स्थित आइटीआई काॅलेज में संचालित कोविड सेंटर में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ 190 बटालियन के एक जवान ने अपने ही यूनिट के एक रसोईया की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। किसी बात को लेकर जवान कालूराम गुर्जर व रसोईया रविंद्र कुमार सिंह के बीच बहस हुई थी। इसी के बाद जवान ने इस घटना को अंजाम दिया।

 

 

मामूली बात को लेकर हुई बहस के बाद जवान कालूराम गुर्जर ने अपने एके 47 रायफल से रसोईया रविंद्र कुमार सिंह पर गोली चला दी। कालूराम ने रविंद्र को दो गोली मारी। इसके बाद कालूराम ने उसी रायफल से खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हालांकि यूनिट के अन्य जवान दोनों को लेकर रेफरल अस्पताल सिमरिया पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

 

 

 

मृतक कालूराम गुर्जर राजस्थान व रविंद्र कुमार सिंह हरियाणा के रहने वाले थे। घटना की सूचना एसपी ऋषि कुमार झा व सीआरपीएफ 190 बटालियन के कमांडेंट पवन कुमार बासन को मिलने पर दोनों पदाधिकारी रेफरल अस्पताल सिमरिया पहुंचे। पदाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। एसपी ऋषभ कुमार झा ने बताया कि गोली चलाने वाला जवान कालूराम गुर्जर पारिवारिक कारणों से परेशान चल रहा था। अभी हाल में ही वह छुट्टी से घर से लौटा था। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »