पत्नी की हत्या करने के बाद खुद कर लिया सुसाइड

AJ डेस्क: धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र स्थित पूर्णाडीह गाँव में एक दंपति के बीच विवाद इतना गहरा गया कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला और खुद घर से बाहर निकल फांसी पर झूल गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची टुंडी थाना पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

 

 

पड़ोसियों की माने तो दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। गुरुवार रात भी दोनों में आपसी विवाद हुआ था। देखते ही देखते कलह इतना बढ़ गया कि शुक्रवार सुबह 50 वर्षीय पति भगवान साव ने कुल्हाड़ी से अपनी 40 वर्षीय पत्नी माला देवी के सिर और गर्दन पर वार कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह खुद कमरे से बाहर निकला और फंदे के सहारे फांसी पर झूल गया।

 

 

इस संबंध में टुंडी थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। विवाद किस बात को लेकर हुआ था फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। थानेदार संतोष कुमार सिंह ने कहा कि घटना में इस्तेमाल टांगी को भी बरामद कर लिया गया है।

 

 

बता दें कि मृतक दंपति के तीन बेटे हैं। करण साव (21), भरत साव (17) और किशन साव (14)। दोनों बड़े बेटे धनबाद में रहकर ड्राइवरी का काम करते हैं। वहीं भगवान साव गांव में ही खेतिहर मजदूरी का काम करता था। दोनों बेटों को घटना की सूचना दे दी गई है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »